डेराबस्सी। खेड़ी गांव में एक बंद मकान से लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मकान मालिक दयानंद चौधरी परिवार सहित खरीदारी के लिए डेराबस्सी गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुसे। उन्होंने ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। चोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और सात से आठ लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। फुटेज में संदिग्ध चोरी करते दिख रहे हैं। चौधरी ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।