जीरकपुर। जीरकपुर के पभात क्षेत्र में पड़ते विक्टोरिया एनक्लेव के एक घर में ताला तोड़कर चोरों ने घरेलू सामान व नकदी चुरा ली। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में घर के मालिक वीना निवासी विक्टोरिया एनक्लेव पभात ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 8 जनवरी को घर पर ताला लगाकर अपने पुस्तैनी गांव ऊना हिमाचल प्रदेश चले गए थे। जब वह वापस घर लौटे तो घर के मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर मे पड़ा कीमती सामान और सोने चांदी की गहने गायब थे।