जीरकपुर। सोशल मीडिया पर एक छात्रा को बदनाम करने और छेड़छाड़ करने के आरोप में थाना जीरकपुर की पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत जसवंत सिंह निवासी हवेली बस्सी थाना बनूड़ और उसके तीन-चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर इन्फर्मेशन टेक्नोलोजी एक्ट भी लगाया गया है। इन्हें गिरफ्तार करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस सबंध में जानकारी देते हुए थाना जीरकपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरवंत सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जसवंत सिंह नामक एक व्यक्ति उसका पीछा करता है और उसे रोककर उसके साथ अभद्रता करता है और अश्लील हरकतें करता है। इसके अलावा वह और उसके साथी फेसबुक और टिकटॉक पर उसके लिए अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं और गलत नीयत से उसका पीछे करते हैं।