जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला रोड पर स्थित एक होटल में मामले की जांच करने पहुंचे एक पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ने के आरोप में होटल कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कथित आरोपी की पहचान उत्तराखंड निवासी सोनू सिंह के रूप में हुई है। पीसीआर पर तैनात एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि 14 जून की रात उन्हें सूचना मिली थी कि होटल क्राउन में एक मेहमान का मोबाइल फोन चोरी हो गया है। जब उन्होंने होटल की फुटेज देखी तो साफ हो गया कि होटल स्टाफ ने ही मेहमान का मोबाइल चुराया है। जब उन्होंने उनसे मेहमान का मोबाइल फोन वापस मांगा तो कर्मचारी सोनू ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और वर्दी फाड़ दी। जब पुलिस पार्टी उसे थाने ले गई तो सोनू सिंह ने थाने में जांच अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।