फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने स्थानीय निवासी एक युवक की शिकायत पर उसकी नाबालिग बहन को शादी का झांसा देकर ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 363 व 366 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रुपेश कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन 27 फरवरी को रात करीब साढ़े 9 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसकी आसपास व रिश्तेदारों में काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाला रुपेश कुमार निवासी बिहार उसकी बहन को शादी का झांसा देकर ले गया है। इसकी शिकायत थाना डेराबस्सी में दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रुपेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें