फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने 11 साल की लड़की के पिता की शिकायत पर 19 साल के लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को डेराबस्सी अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रमुख ढकोली गुरमेहर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में 11 वर्षीय लड़की कोमल (काल्पनिक नाम) के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी। जब वह दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो उन्होंने बेटी की तलाश शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बेटी को साहिल नाम का लड़का पीरमुछल्ला ले गया, जहां उसने उसकी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक साहिल एक कॉफी शॉप में काम करता है और वह सोशल मीडिया के जरिये लड़की के संपर्क में आया था। लड़की के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ढकोली पुलिस ने साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें