जीरकपुर। बलटाना में एक युवक के खिलाफ नशे के सेवन के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डोप टेस्ट में मॉर्फिन और बीजेडी पॉजिटिव आने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
आरोपी की पहचान बलटाना के प्रीत विहार निवासी शरद पुत्र परविंदर सिंह के रूप में हुई। शरद के नशे का आदी होने की सूचना पर एएसआई कुलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख युवक भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। तलाशी में कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। युवक को सिविल अस्पताल ढकोली ले जाकर डोप टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट में मॉर्फिन और बीजेडी पॉजिटिव पाए गए। इसी रिपोर्ट के आधार पर थाना जीरकपुर में शरद पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 और 61/85 के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।