नयागांव। नयागांव इलाके की कुमाऊं कॉलोनी में 16 जनवरी 2024 को ज्वेलरी शॉप पर दिनदहाड़े 12 लाख के गहने की लूट की गई थी।
इस वारदात को लेकर एएसपी जयंत पुरी ने ज्वेलरी शॉप का दौरा किया। उन्होंने ज्वेलर को जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद 17 जनवरी 2025 की देर रात अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नयागांव थाने में मामला दर्ज किया गया है।
घटना को लेकर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में ज्वेलरी शॉप पर सोने की चेन लूटने से पहले लुटेरा ज्वेलर अश्वनी भोला को गले से पकड़ कर खींचते हुए और धमकी देते हुए दिख रहा है।
इस दौरान लुटेरे के हाथ में हथौड़ा भी दिखाई दे रहा है। उसी हथौड़े से आरोपी ने शीशे के काउंटरों पर भी कई बार वार किया था। ज्वेलर्स अश्विनी भोला अभी डरा और सहमा हुआ है। ज्वेलर ने प्रशासन से अपील की है जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर मुझे इंसाफ दिलाया जाए और एरिया में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।