फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मालिक से मारपीट के आरोप में दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शादी में कैटरिंग का काम करने के बाद अपनी पेमेंट लेने गए कैटरिंग सर्विस के मालिक से मारपीट के पुराने मामले में जीरकपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने कैटरिंग मालिक की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान हनी गोयल और हरिंदर गोयल निवासी बालाजी एनक्लेव जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में राजिंदर सिंह निवासी डेराबस्सी ने बताया कि उसके किसी जानकार ने उसे बालाजी एन्क्लेव जीरकपुर में रहने वाले हरिंदर गोयल नाम के व्यक्ति घर शादी के फंक्शन में कैटरिंग का काम दिलाया था। उसने फंक्शन के लिए बात पक्की करने के बाद तीन दिन काम किया और आखिरी दिन जब फंक्शन खत्म होने के बाद शाम करीब 4 बजे वह अपनी बनती पेमेंट लेने गया तो हरिंदर गोयल और उसके बेटे हनी गोयल ने पेमेंट देने में आनाकानी शुरू कर दी और कहा कि आपका खाना ठीक नहीं था। इसी दौरान उन्होंने मारपीट शुरू कर दी जिसमे उसे गंभीर चोट लगी है और उसे ढकोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान दूसरी पार्टी द्वारा मामले को निपटाने के लिए कहा जा रहा था। पुलिस ने राजिंदर सिंह की शिकायत पर मारपीट के आरोप में हरिंदर गोयल और उसके बेटे हनी गोयल के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 506, 148, 149 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें