फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: होटल में युवती से छेड़छाड़, दोस्त समेत तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 थाना क्षेत्र के एक होटल में युवती से छेड़छाड़ और उसकी मर्यादा भंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के दोस्त अर्जुनवीर सिंह, उसके मामा गुरदीप सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75, 76, 61 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




युवती ने पुलिस को बताया कि वह चार अगस्त की रात अपनी सहमति से अर्जुनवीर से मिलने होटल गई थी। तड़के करीब चार बजकर पैंतालीस मिनट पर अर्जुनवीर सिगरेट पीने का बहाना कर कमरे से बाहर चला गया। करीब आधे घंटे बाद पांच बजकर पंद्रह मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति कमरे में घुस आया। उसने युवती से अश्लील बातें कीं और उसे अपने सामने कपड़े बदलने को कहा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पोशाक खींचने की कोशिश की और उसके अंतर्वस्त्र उठाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। युवती ने उसे धक्का देकर बाहर निकाला। घटना से डरी युवती ने बाद में होटल के स्वागत कक्ष पर शिकायत की और पुलिस को सूचना दी।



चाबी को लेकर बढ़ा शक

युवती के अनुसार, कमरे की दो चाबियां थीं, जिनमें से एक उसके पास थी। कमरे में आए व्यक्ति ने दावा किया कि कमरा उसके नाम पर बुक है और उसके पास तीन चाबियां हैं। स्वागत कक्ष से जानकारी लेने पर पता चला कि कमरे की केवल दो चाबियां थीं। युवती को संदेह है कि उसके दोस्त अर्जुनवीर ने ही उस व्यक्ति को कमरे की चाबी दी थी। पुलिस होटल के रिकॉर्ड, चाबियों और सीसीटीवी तस्वीरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें