फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बयाना के साढ़े पांच लाख हड़पने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। जमीन का बयाना लेकर साढ़े पांच लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ज्ञानचंद निवासी रत्तपुर काॅलोनी पिंजौर ने बताया कि बलदेव सिंह, हरिंद्र कौर निवासी चंडीगढ़, जसविंद्र सिंह निवासी लोहगढ़ ने साजिश रचकर उससे बयाना के 5.50 लाख रुपये हड़पे हैं। आरोपियों को पहले ही पता था कि जिस जमीन का वे बयाना ले रहे हैं, वे उस जमीन के मालिक नहीं हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि बयाना करवाने के बाद भी आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। जब उसने अपने स्तर पर तहसील से कागज निकलवाए तो पता चला कि जसविन्द्र सिंह के नाम जमीन नहीं है। इसके बाद उसने जसविंद सिंह, बलदेव सिंह, हरिद्र कौर से 5.50 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें