जीरकपुर। पुलिस ने पभात क्षेत्र की विक्टोरिया सिटी के सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस को दी शिकायत में सुरक्षाकर्मी जेम्स मसीह निवासी विक्टोरिया सिटी ने बताया कि वह रात साढ़े 12 बजे गेट नंबर एक पर ड्यूटी पर था। इस दौरान उक्त दंपती गेट से बाहर जाने लगा तो उनको रजिस्टर में एंट्री करवाने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी की और हाथों में पकड़ी बोतल मेरे सिर में मारने की कोशिश की। इसके बाद वह अपने घर चले गए। जब मैं सोसायटी के कुछ लोगों को लेकर उनके घर गया तो वह बाहर नहीं निकले। मैं गेट पर आ गया। कुछ देर बाद दंपती वहां आया और मेरे साथ मारपीट कर ईंट पत्थरों से सिर पर वार कर फरार हो गया। इसके बाद सोसायटी के लोग उसे सिविल अस्पताल ढकोली ले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर आरोपी दंपती अंकित और उसकी पत्नी रमन के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।