फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नकली ब्रांडेड उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी2 मार्केट की दो दुकानों पर नामी विदेशी ब्रांड के नकली उत्पाद बेचने का आरोप लगा है। पुलिस ने दो दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, स्टेप इन और बाज कलेक्शन नामक दुकानों पर माइकल कोर्स के बैग तथा वर्साचे के चश्मे व परफ्यूम मिले। जांच के दौरान इन उत्पादों को नकली बताया गया। दिल्ली निवासी अधिवक्ता विनय चौधरी ने यह शिकायत दर्ज कराई है। वह जियानी वर्साचे और माइकल कोर्स ब्रांड के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। पुलिस ने 18 अक्तूबर को शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। स्टेप इन के संचालक हितेश बंसल और बाज कलेक्शन से जुड़े गुरिंदर सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदारों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें