फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। स्थानीय पुलिस ने किराएदार की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ धारा 451, 147, 148, 341 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बादल कॉलोनी, जीरकपुर निवासी सरबजीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में सेवा कर रहे हैं और उसने पिछले एक साल से घर किराए पर ले रखा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-27 निवासी उनके मकान मालिक मोहित चिगल सात-आठ अज्ञात लोगों के साथ जबरन उनके घर में घुसे और उन्हें, उनकी पत्नी और उनके बच्चे को बंदी बनाकर धक्का मुक्की करने लगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल किया था, लेकिन पुलिस के मौके पर न पहुंचने के कारण उन लोगों को 15 जुलाई तक मकान खाली करने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि घर खाली नहीं करने पर उन लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। स्थानीय पुलिस ने मोहित चिगल और सात या आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें