फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हथियारों की तस्करी और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के पांच गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्टेट क्राइम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के पांच गुर्गों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। यह केस इंस्पेक्टर खुशविंदर सिंह को मिली गुप्त सूचना के बाद दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ नाटा निवासी फिरोजपुर, राहुल भंडारी निवासी सिटी फिरोजपुर, वरिंदर सिंह निवासी कांशी नगरी फिरोजपुर, कर्ण निवासी कुलघरी निवासी फिरोजपुर व अमनदीप सिंह उर्फ रोमी निवासी कोट मंगल सिंह नगर लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार स्टेट क्राइम पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। आलाधिकारी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर खुशविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ खुफिया ऑपरेशन के संबंधी में गगन चौक मौजूद थे। इसी दौरान शाम करीब पौने 7 बजे उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सुनील उर्फ नाटा जिसके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में हत्या, इरादा ए कत्ल, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं, अपने साथियों सहित मिलकर गैंगस्टर ग्रुप बनाया हुआ है। यह ग्रुप फिरोजपुर व उसके आसपास के क्षेत्र में वारदातें कर रहे हैं। यह ग्रुप अवैध हथियारों की तस्करी करता है। नाटा गैंगस्टरों के कहने पर उन्हें हथियार सप्लाई करता है। सूचना देने वाले ने बताया कि आरोपी अपने ग्राहकों को हथियार सप्लाई करने के लिए लुधियाना साइड से अंबाला की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने राजपुर-अंबाला हाइवे पर नाकाबंदी की।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को काबू किया है लेकिन अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई कि सुनील उर्फ नाटा ने अपने साथियों के साथ मिलकर फिरोजपुर में लवप्रीत उर्फ आकाश की हत्या की थी। फिरोजपुर पुलिस को इनकी तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें