फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हमले के मामले में दंपती पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-115 में एक व्यक्ति पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। नरेश कुमार का आरोप है कि उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किए गए हैं। मामला सिटी खरड़ थाने में घायल नरेश कुमार की शिकायत पर अजीत सिटी खरड़ के रहने वाले परविंदर सिंह व उसकी पत्नी प्रियंका तमार के खिलाफ दर्ज किया गया है। नरेश कुमार पेशे से एडवोकेट हैं और चंडीगढ़ में प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन


नरेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह काफी अरसे से सेक्टर-115 में रह रहे हैं। कुछ माह पहले ही पड़ोसी परविंदर सिंह ने यहां शिफ्ट किया है। 29 जनवरी को वह अपने काम-काज से घर आ रहा था। शाम करीब साढ़े 5 बजे उसे उसकी पत्नी रुपिंदर कौर का फोन आया, जिसने बताया कि पड़ोस में रह रही प्रियंका ने उनके घर आकर एतराज जताया है कि वह अपने कुत्ते को उनके घर के बाहर शौच करवाती है। उसने बताया कि प्रियंका उससे काफी गाली गलौज करके गई है। सवा 6 बजे नरेश कुमार घर पहुंचा, उसने अपने पड़ोसी नरिंदर पुनिया को बुलाया और कहा कि उसने जो सीसीटीवी कैमरे अपने घर लगाए हैं वह उसे अपने घर की सेफ्टी के लिए इस्तेमाल करे दूसरों के घरों में लड़ाई न करवाए। नरिंदर पुनिया ने कहा कि प्रियंका मेरी बहन है और जो उसने उनके खिलाफ अवैध निर्माण करने का नोटिस दिया है वह उसे इसका सबक सिखाएंगे। इस पर नरिंदर पुनिया ने प्रियंका को फोन कर अपने घर के बाहर बुला लिया।
प्रियंका ने आते ही उसे गालियां देनी शुरू कर दी और कहा कि वह उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ देगी। बहस होती देख लोग बीच बचाव के लिए आ गए और उन्होंने उसे समझाकर घर भेज दिया। इसी दौरान प्रियंका का पति परविंदर गाड़ी में वहां आया और उसे गालियां निकालने लगा। परविंदर ने कहा कि वह अपने हाथों से उसके घर के बाहर कुत्ते का शौच साफ करे। वह उसकी बात सुनकर अपने घर चला गया तो परविंदर उसके घर में जबरन घुसा जिसने हाथ में चाकूनुमा चीज से उसके सिर पर लगातार वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। उसके शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए और वह मौके से फरार हो गया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें