फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला के साथ मारपीट में दंपती पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव भबात रोड पर स्थित जरनेल एनक्लेव में एक महिला को घेरकर पड़ोसी दंपती ने उसके साथ मारपीट की। ढकोली पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान पति सुनील कुमार और पत्नी गगनदीप कौर उर्फ सरबजीत कौर निवासी जरनेल एनक्लेव जीरकपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत में सविता देवी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी सुनील कुमार और उसकी पत्नी गगनदीप कौर वहां आए और बिना बात के गाली-गलौज करने लगे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वहीं, जब उसने शोर मचाया तो वह उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से भाग गए। उनकी शिकायत पर ढकोली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें