फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सरकारी काम में बाधा डालने, कर्मचारियों को बंदी बनाने व मारपीट करने के आरोप में पार्षद पर केस दर्ज, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा डालने, कर्मचारियों से मारपीट करने व उन्हें बंदी बनाने के आरोप में कांग्रेसी पार्षद नवतेज नवी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 127 (2), 132 व 221 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी नवी फरार चल रहा है, जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कार्यकारी अधिकारी ने बताया की लक्की ढाबे से भबात को जाने वाली सड़क पर डिवाइडर लगे हुए थे। इसे दुकानदारों व स्थानीय लोगों की मांग पर हलका विधायक के आदेशों पर हटाया गया था क्योंकि डिवाइडर लगने के बाद सड़क संकरी हो गई थी और बड़े वाहनों को निकलने में मुश्किल हो रही थी। इसके चलते मंगलवार को नगर परिषद के सुपरवाइजर चेतन शर्मा के साथ ठेकेदार की लेबर को भेजा गया। जब वह लोग काम कर रहे थे तो वार्ड नंबर- 30 के पार्षद नवतेज नवी ने कुछ लोगों को बुलाकर सरकारी काम रुकवाया और उनके मोबाइल छीनकर उन्हें बंदी बनाकर बदसलूकी व मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस ने नवतेज नवी व दो अज्ञात लोगों खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें के मंगलवार को वार्ड पार्षद द्वारा डिवाइडर हटाए जाने के विरोध में सड़क जाम कर रोष प्रदर्शन किया गया था और धक्केशाही करने के आरोप में सरकार पर नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें