फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: करोड़ों की धोखाधड़ी कर रुपये हड़पे, कॉलोनाइजर पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। करोड़ों रुपये अपने खाते में जमा करवाने और पार्टनरशिप के एक प्रोजेक्ट की जमीन का अन्य के साथ सौदा कर रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कॉलोनाइजर हरविंदर सिंह नाम के व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। आरोपी सेक्टर-68 का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना सिटी कुराली में धोखाधड़ी की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता राहुल सैनी निवासी फेज-5 मोहाली ने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि हरविंदर सिंह के साथ मिलकर नवंबर 2022 में पार्टनरशिप डीड बनाकर गोल्डन ब्रिक्स नाम की कंपनी बनाई थी। इस कंपनी का दफ्तर फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया में खोला था। राहुल सैनी के अनुसार इस कंपनी के प्रोजेक्ट में उसका 25 प्रतिशत हिस्सा था। हरिवंदर सिंह का 75 प्रतिशत हिस्सा था। इस कंपनी ने कुराली में सवा दस एकड़ जमीन खरीद कर काॅमर्शियल प्रोजेक्ट शुरु किया था। उक्त जमीन के रेट बढ़ जाने के कारण हरविंदर सिंह के मन में लालच आ गया और हरविंदर सिंह ने उसको नुकसान पहुंचाने के लिए इस प्रोजेक्ट को धक्केशाही के साथ अपने और पार्टनर के साथ हिस्सेदारी वाली कंपनी निफ्टी के अधीन करके अवैध तौर पर कब्जा कर लिया।
उसने यह प्रोजेक्ट निफ्टी कंपनी की बताकर प्रमोशन करनी शुरू कर दी। इसके अलावा हरविंदर सिंह ने बिना उसे बताए कंपनी के बैंक खातों से अपने निजी खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। हरविंदर सिंह ने प्रोजेक्ट वाली 9 कनाल 12 मरले जमीन का सौरा अमरीक सिंह के साथ करके 1.20 करोड़ रुपये बतौर बयाने के तौर पर हड़प लिए। एसएसपी ने इस मामले की जांच एक उच्चाधिकारी को सौंपी थी। जांच में दोषी पाए जाने पर हरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें