फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस ने दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों पर केस दर्ज किए हैं। एक मामले में 30 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है, जबकि दूसरे मामले में एक 11 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। दोनों ही मामलों में फरार आरोपियों पर केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पहला मामला सदर खरड़ थाने में दर्ज हुआ है। इसमें 30 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि हैबोवाल कलां निवासी नंबरदार गोबिंद सिंह उसके संपर्क में था। उसने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस बीच उसने उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली और ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाता रहा, जब उसे शादी के लिए कहा तो मना कर दिया। बाद में भी ब्लैकमेल कर कहा कि बात नहीं मानी तो वह उसकी अश्लील फोटो वायरल कर देगा। तंग आकर उसने सदर खरड़ थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

दूसरा मामला ढकोली थाने में दर्ज हुआ है। इसमें 11 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक साहिल पर बीएनएस की धारा 65(2) व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर वह साहिल के संपर्क में आई थी। साहिल ने एक दिन उसे धोखे से बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। वह काफी सहम गई थी। परिवार ने जब उससे पूछा तो उसने पूरी बात बताई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें