फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलौंगी थाने में गांव बड़ माजरा के सुमित पर एफआईआर, पॉक्सो एक्ट की धारा 6 भी लगाई, आरोपी गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। बलौंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव बड़ माजरा निवासी सुमित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस वजह से वह गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता चंडीगढ़ की रहने वाली है। आरोपी ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया और उसे डराया कि अगर उसने इस बारे में किसी से बात की तो उसे नुकसान पहुंचाएगा। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के पेट में दर्द हुई और उसे जांच के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है। बाद में शिकायत देने के उपरांत 29 अक्तूबर 2026 को बलौंगी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। जांच अधिकारी भगतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुमित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें