फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार को पीछे से टक्कर मार कर भागा, जीप चालक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड पर एक जीप चालक ने ऑल्टो कार को पीछे से टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात जीप चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता धर्म चंद ने बताया कि वह बनूड़ से जीरकपुर आ रहे थे। छत लाइट पॉइंट के नजदीक महिंद्रा जीप (पीबी 13 बीटी 3634) ने उनकी कार को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क के डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ चली गई। धर्म चंद की कार पिछली तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें सिर, बाजू, कलाई और कंधे पर चोटें आईं। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि जीप नंबर के आधार पर अज्ञात चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें