फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के साथ मारपीट करने के आरोप में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सिटी पुलिस ने लांडरां रोड़ पर ड्राई क्लीनिंग की दुकान करने वाले दुकानदार के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच अज्ञात लोगों समेत जरनैल सिंह, उसके बेटे मनमोहन सिंह, गुरजंट सिंह और हरमन सिंह सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार राहुल ने बताया कि वह अपनी दुकान पर मौजूद था तो उसका एक ग्राहक जरनैल सिंह अपने एक अन्य साथी हरमन सिंह के साथ आया और उससे गाली गलौज करते हुए कपड़ों पर प्रेस करने के लिए दिए गए कपड़े मांगने लगे। राहुल ने बताया कि वह कपड़े प्रेस कर रहा था, इसलिए उसने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा और पिछले बकाया पैसों संबंधी बात भी की। इस पर उक्त लोगों ने उसे गाली गलौज करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दुकानदार राहुल ने बताया कि उसने जरनैल सिंह के लड़के मनमोहन सिंह को फोन पर उसके पिता के व्यवहार की शिकायत की तो उसने भी आगे से उसको बुरा भला बोलना शुरू कर दिया। राहुल ने बताया कि इसके बाद उसने फोन काट दिया। लेकिन इसके बाद कुछ ही देर में मनमोहन सिंह अपने साथियों समेत उसकी दुकान पर पहुंच गया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देता हुआ अपने साथियों समेत फरार हो गया। खरड़ सिटी पुलिस ने राहुल की शिकायत पर मारपीट करने के आरोप में जरनैल सिंह, उसके बेटे मनमोहन सिंह, गुरजंट सिंह और हरमन सिंह समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें