फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: केस प्रॉपर्टी वाहनों से लगता है जाम, नगर परिषद आने वाले लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। थाना जीरकपुर के पास केस प्रॉपर्टी वाहनों को रखने की जगह नहीं है। थाने के बाहर सड़क के दोनों तरफ रखने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इस कारण शाम पांच बजे तक ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। भारी संख्या में शहर के लोग नगर परिषद कार्यालय में स्थित अलग-अलग दफ्तरों में अपने काम के लिए आते हैं। बाहर सड़क के दोनों तरफ केस प्रॉपर्टी वाहनों की लाइन लगी रहती है। कई बार दोनों तरफ से ज्यादा वाहनों के आने से जाम की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन

थाना जीरकपुर में कुल 758 केस प्रॉपर्टी वाहन खड़े हैं। इनमें से ज्यादातर वाहनों की हालत इतनी खराब है कि यह बिल्कुल कबाड़ बन चुके हैं। कई वाहन आग लगने की वजह से नष्ट हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार यहां से दिसंबर 2020 में केस प्रॉपर्टी वाहनों की बोली लगवा कर उठवा दिया गया था। इसके बाद आज तक यहां से वाहनों को न उठाने के चलते कुल 758 दो पहिया, चार पहिया और बड़े वाहन इकट्ठे हो चुके हैं। यह नगर परिषद कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हैं।




केस प्रॉपर्टी वाहनों को कई बार लग चुकी है आग
थाना और नगर परिषद जीरकपुर के बाहर खड़े केस प्रॉपर्टी वाहनों को कई बार आग भी लग चुकी है। यहां पर पहले दिसंबर 2023 में वाहनों को आग लगी थी। उसके बाद जून 2024 में भी कई वाहनों को आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कई वाहन जलकर राख हो गए थे। अगर यहां से वाहन हटाकर किसी सुरक्षित जगह पर ना खड़े किए तो आने वाले समय में भी ऐसी दुर्घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन




एनफोर्समेंट विंग नहीं करती कोई कार्रवाई
नगर परिषद जीरकपुर की एनफोर्समेंट विंग लगातार शहर में अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रतिदिन कार्रवाई करता नजर आ रहा है। शहर में लगने वाली रेहड़ी फड़ी को हटाकर शहर की सड़क खाली करवाने की कार्रवाई इसी विभाग की है। नगर परिषद का एनफोर्समेंट विंग नगर परिषद कार्यालय के बाहर इस कार्रवाई को अंजाम क्यों नहीं दे रहा, सोचनीय है। नगर परिषद जीरकपुर की सुपरिंडेंटेंट प्रोमिला चौहान का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ केस प्रॉपर्टी वाहन खड़े करना अतिक्रमण के दायरे में आता है।


थाना जीरकपुर के बाहर सड़क के दोनों तरफ केस प्रॉपर्टी वहां खड़े होने के कारण यहां पर ट्रैफिक की समस्या होती है। हमने थाना प्रभारी को इन्हें हटाने के लिए बोल दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह बड़ैच, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें