जीरकपुर। जीरकपुर-परवाणू हाईवे पर शगुन होटल से कुछ दूरी पर पैदल सड़क पार रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया था। यह घटना 11 फरवरी सुबह करीब 8.30 बजे की है। युवक को कुचलने वाले ट्रक का नंबर पुलिस को मिला है। ट्रक का नंबर पीबी 12टी-3526 है। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने 11 फरवरी से लेकर अब तक इस क्षेत्र में कई लोगों को मृतक की फोटो दिखाकर शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी वारिस सामने नहीं आया है। अब पुलिस बिना शिनाख्त के ही पोस्टमार्टम करवाएगी।