फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेट हैंड सैनिटाइजर बेचने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दो नामी कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट हैंड सैनिटाइजर बेचने वालों के खिलाफ जीरकपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में बलटाना पुलिस चौकी के इंचार्ज हरदीप सिंह ने बताया कि उनको रमेश दत्त पुत्र धर्मपाल दत्त निवासी फेज-9 मोहाली डायरेक्टर स्पीड नेटवर्क ने शिकायत दी कि उनकी कंपनी की ओर से मोहाली में करवाए गए सर्वे से पता चला है कि फारुख खान निवासी एस एस इंटरप्राइजेज रविंद्रा इनक्लेव बलटाना द्वारा दो नामी कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट हैंड सैनिटाइजर बेच रहा है। वह हैंड सैनिटाइरजर कारखाने में बनवाता है और उसके बाद कंपनी का लेबल लगाकर उसको बेचता है। इस मामले में बलटाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कापी राइट एक्ट की धारा 63 और 65 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें