फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मानवाधिकार आयोग के पास पहुंचा 19 साल के लड़के की आत्महत्या का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ स्थित छज्जूमाजरा कॉलोनी में 19 साल के लड़के ने पुलिसकर्मियों के रिश्वत मांगने और थर्ड डिग्री टार्चर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, पुलिस कंप्लेट अथाॅरिटी के चेयरमैन आईएएस सतीश चंद्र और मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पुलिसराज में भ्रष्टाचार बढ़ने से युवाओं की ओर से आत्महत्या करने की बात लिखी है। इसमें यह भी लिखा कि लड़के ने सुसाइड नोट में लिखा भी है कि मैं मरना नहीं चाहता लेकिन पुलिस के रिश्वत मांगने से मजबूर हूं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने मजबूर होकर पंजाब के बच्चे भरी जवानी में मौत को गले लगा रहे हैं लेकिन अफसोस है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी मानवाधिकार आयोग नहीं हिला। यह भी लिखा कि इससे पहले जालंधर के दो भाइयों ने पुलिस से दुखी होकर ब्यास नदी में कूदकर आत्महत्या की। इसके अलावा पंजाब में अनेक घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई के बजाय सिर्फ किया जा रहा ट्रांसफर

पुलिस की ओर से भ्रष्ट आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय मात्र ट्रांसफर किया जा रहा है। पुलिस की कार्य प्रणाली कब बदलेगी, यह बड़ा सवाल है। वहीं, अफसोस है कि मानवाधिकार आयोग भी खामोश है। उन्होंने मानवाधिकार आयोग से ऐसे मामलों की जानकारी मांगी है जो पुलिस टार्चर का शिकार हो चुके हैं और आज भी थानों में हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें