फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: उद्योगपति पर ठगी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव दाऊं में फैक्टरी चलाने वाले एक उद्योगपति ने बद्दी की एक फर्म को डिब्बे बनाने वाली मशीन भेजी। मशीन को पुरानी बताकर फर्म ने इसे वापस करने की बात कहकर इसके पैसे लाैटाने को कहा, लेकिन लाैटाए नहीं। इस पर फैक्टरी के मालिक बलविंदरपाल सिंह निवासी सेक्टर-40डी की शिकायत पर बलौंगी थाना पुलिस ने बद्दी निवासी उद्योगपति विशाल के खिलाफ ठगी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बलविंदरपाल सिंह ने बताया कि उसने बद्दी स्थित श्री बालाजी इंडस्ट्रीज के मालिक विशाल से डिब्बे बनाने वाली मशीन का सौदा 24 अप्रैल 2024 को 2.77 लाख रुपये में किया था। विशाल ने मशीन मिलने के बाद पूरी पेमेंट कर दी। इसके कुछ दिन बाद विशाल ने मशीन को पुरानी बताते हुए झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसने फोन पर गाली-गलौज तक की तो उसने कहा कि वह गालियां निकालने के बजाय मशीन वापस भेज दे और वह इसके बदले में उसे 2.05 लाख रुपये दे देगा।
इसके बाद विशाल ने 30 अप्रैल 2024 को मशीन वापस भेजने की ट्रांसपोर्ट कंपनी से बिल्टी भी भेजी। इस पर उसने उसके अकाउंट में 2.05 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन काफी दिन तक जब मशीन नहीं पहुंची तो उन्होंने विशाल को फोन किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इस पर उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी की गई है। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में बलौंगी थाना में शिकायत देते हुए केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें