लालड़ू। नजदीकी गांव संमलहेड़ी में अरुण पुत्र प्रकाश प्रधान ने आवारा कुत्ते को घर में बंद कर लोहे की रॉड से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना का वीडियो पड़ोसी ने रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंपा। लालडू पुलिस ने अरुण के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ़ एनिमल क्रुएलिटी एक्ट, 1960 और बीएनएस की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया। पशु प्रेमी एनजीओ भी मामले में शामिल है, गिरफ्तारी अभी बाकी है। संवाद