फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिग से दुष्कर्म में युवक के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 10 May 2023 02:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म में युवक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

डेराबस्सी। पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर से अगवा करके उसको कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी गांव भांखरपुर का बताया जा रहा है, अभी पुलिस ने पहचान नहीं बताई है। पुलिस को नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी छह मई को घर से किसी काम से गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसी दौरान उनकी बेटी ने फोन पर बताया कि वह अमृतसर में है और गांव भांखरपुर का एक युवक उसको गुमराह करके साथ ले आया है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अमृतसर से लड़की को बरामद कर मेडिकल करवाया। पुलिस को उसने बताया कि आरोपी ने उसको कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें