फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एनआरआई से पिग फार्म के नाम पर 20 लाख की ठगी, महिला पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पिग फार्म खोलकर 50 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा देकर इटली से लौटे हरिंदरजीत सिंह (36), निवासी गांव दप्पर, डेराबस्सी से 20 लाख रुपये की ठगी के आरोप में मोहाली के एनआरआई थाने में करमजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने 10 लाख रुपये बैंक खाते में और करीब 10 लाख नकद दिए, लेकिन न फार्म दिखाया गया और न रकम लौटाई गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें