जीरकपुर। पुलिस ने शराब पीकर मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 323, 325, 509 और आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जैनब पत्नी हैदर अली निवासी गांव देहदा थाना हसनपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल निवासी बंसल चौड़ा बाजार जीरकपुर ने बताया कि उनके पति चौड़ा बाजार में हैदर अली चाय-दूध बेचना की दुकान चलाते हैं। वह पति के साथ ही दुकान पर काम करती है और 5 बच्चों का पालन पोषण करती है। पति की दुकान के पास ही सरवन कुमार निवासी बिशनपुरा की टायर पंक्चर की दुकान है। वह अपने दोस्तों के साथ अपनी दुकान पर शराब पीता है और नशे में पति के साथ झगड़ता है और मेरे बच्चे को धमकाता रहता है।
शुक्रवार को पति के साथ दुकान पर थी और सरवन अपने दोस्त के साथ अपनी दुकान में शराब पी रहा था। तभी मेरा 12 साल छोटा बेटा असरफ खेलते हुए उनके पास चला गया। तभी सरवन और उसके दोस्त ने मेरे पति को खाली गिलास लाने के लिए आवाज लगाई और साथ ही सरवन के दोस्त ने पति को गालियां निकालनी शुरू कर दी और बोला कि तुम लोग मेरे दोस्त सरवन को परेशान करते हो। इसके बाद सरवन और उसके अज्ञात दोस्त ने पति से मारपीट शुरू कर दी। बेटा पिता को बचाने आया तो डंडे से उसके सिर पर भी वार कर दिया। उसके सिर से खून बहने लगा। जब मैं पति को बचाने गई तो मेरे साथ भी मारपीट की। जब मेरे बेटे का खून बहता देख लोग जमा होने लगे तो वह दोनों जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए।
लोगों ने मेरे बेटे और पति को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने उन्हें जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी सरवन कुमार और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।