फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली : यूएसए निवासी ने किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के लिए पिता के नाम पर बनाया किसी और का आधार कार्ड, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने के आरोप में यूएसए निवासी हरजीत सिंह व उसके साथी सुरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर फेज-आठ थाने में धोखाधड़ी समेत पांच विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को अमृतसर जिले के गांव निजामपुर हवेलिया निवासी परमजीत सिंह ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन

परमजीत सिंह ने बताया था कि उसकी बेटी अमनदीप कौर की शादी साल 2006 में फगवाड़ा निवासी हरजीत सिंह के साथ हुई थी। इस दंपती के दो बेेटे हैं। दंपती अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता है। हरजीत सिंह यूएसए का नागरिक है। परमजीत सिंह ने बताया कि गत साल हरजीत सिंह किडनी की बीमारी से पीड़ित था। उसने फेज-आठ स्थित एक निजी अस्पताल से किडनी की बीमारी का इलाज करवाया था। सात आठ महीने से उनकी बेटी और हरजीत सिंह में कुछ मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा था। उन्हें पता चला कि हरजीत अपना किडनी ट्रांसप्लांट करवाना चाहता था। खून के रिश्तों में किडनी ट्रांसप्लांट आसानी से हो जाता है। ऐसे में हरजीत सिंह ने सुरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति को अपने पिता के रूप में दिखाकर जाली आधार कार्ड बनाया। हरजीत सिंह ने इसके लिए सुरिंदर सिंह को तीस लाख रुपये दिए थे। जबकि हरजीत के पिता रेशम सिंह उस समय अमेरिका में रह रहे थे। इस संबंधी उनकी तरफ से फरवरी माह में एसएपी को शिकायत दी गई थी। एसपी ने केस की जांच कराई, जिसके बाद यह केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें