फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में दहेज मांगने के लिए तंग करने के आरोप में अलग-अलग मामलों में दो पतियों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वुमन सेल के थाने में दहेज के लिए तंग करने के आरोप में दो महिलाओं की शिकायत पर उनके पतियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। अभी दोनों महिलाओें के पति फरार हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में खरड़ निवासी गगनदीप कौर ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वरिंदर सिंह निवासी निरवाना ग्रीन खरड़ से वर्ष-2011 में हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद उसका पति दहेज के लिए उसे तंग करने लगा था। पति की मांग से वह काफी परेशान रह रही थी। इसके बाद उसने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद और डीए लीगल की राय लेने के बाद उसके पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।
दूसरे मामले में मनिंदर कौर निवासी पीरमुछल्ला ढकोली की शिकायत पर उसके पति तरनजीत सिंह निवासी जिला अंबाला के खिलाफ दहेज के लिए तंग परेशान करने के आरोप में केस दर्ज हुुआ है। पीड़ित महिला ने बताया कि साल 2013 में उसका विवाह तरनजीत सिंह के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही उसका पति उसे दहेज के लिए तंग करने लगा था। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत वुमन सेल को दी। जिसके बाद इस मामले की पड़ताल की गई और इसके बाद महिला के पति पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें