मोहाली। मुख्यमंत्री के फार्महाउस का घेराव करने गए अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल समेत तीन सौ लोगों पर मुुल्लांपुर थाने में कोविड गाइडलाइंस तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया है। उन पर 188 और 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह सभी अकाली दल के दिग्गज नेता हैं। इसमें कई मौजूदा विधायक व सांसद शामिल हैं। एफआईआर में जनमेजा सिंह सेखों, डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा, डॉ दलजीत सिंह चीमा, अरविंदर सिंह, करमजीत सिंह लाली, सुरिंदर सिंह मिंटू, रमनजीत सिंह संधू, हीरा सिंह गाबड़िया, बोनी अजनाला, जसवीर सिंह, नछत्तर सिंह बसपा, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, रनजीत सिंह गिल, अजमेर सिंह खेड़ा एसजीपीसी सदस्य, चरनजीत सिंह कालेवाल एसजीपीसी सदस्य, गुलजार सिंह राणिके व बंटी रोमाना शामिल हैं।