जीरकपुर। बलटाना के रविंद्रा एनक्लेव में एक दुकानदार के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता भीम सिंह (38) निवासी रविंद्रा अपार्टमेंट बलटाना ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.30 बजे अपने दोस्त गोपाल सिंह रावत के साथ रविंद्रा एनक्लेव स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान राहुल, प्रदीप और अमित ठाकुर मोटरसाइकिल पर आए और उसके दोस्त गोपाल को दुकान से बाहर बुलाकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब उसने अपने दोस्त को छुड़ाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे घेरकर गालियां निकालते हुए मारपीट की। हमले में शिकायतकर्ता भीम सिंह और उसका दोस्त गोपाल सिंह रावत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।