मामी के साथ दुष्कर्म के आरोप में भांजे पर केस दर्ज
लांडरां/बनूड़। बनूड़ थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके भांजे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना बनूड़ के प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि हरियाणा के जिला अंबाला के एक गांव की रहने वाली महिला की शिकायत पर आरोपी निवासी देवीगढ़, थाना जुल्का, जिला पटियाला के खिलाफ थाना बनूड़ में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था और आरोपी उसे गांव मानकपुर में एक किराए के मकान में ले गया, यहां पर वह उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 61, 115, 351(2) के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।