फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर पुलिस ने बलटाना की रहने वाली महिला ने पति के खिलाफ दहेज मांगने की शिकायत दी है। शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज मांगने व मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सोनिका निवासी बलटाना ने बताया कि उसके पिता ने फरवरी 2018 में उसकी शादी हिमांशु निवासी भरतपुर के साथ की थी और अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। इसके बावजूद उसका पति हिमांशु उसके साथ मारपीट करता था और दहेज लेकर आने को बोलता था। इससे परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पहले तो अपने माता-पिता से की जिन्होंने उन्हें समझाने को कोशिश की लेकिन उसने समझने की बजाय ज्यादा मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे तंग आकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बलटाना चौकी इंचार्ज भिंडर सिंह ने बताया कि बलटाना की रहने वाली महिला की शिकायत पर उसकी पति हिमांशु के खिलाफ दहेज मांगने व मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी जांच करने के बाद पुलिस ने पति हिमांशु के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें