फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए मारपीट करते थे सास-ससुर और पति, पीड़िता ने दी पुलिस को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति और सास-ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में ममता शर्मा निवासी जीरकपुर ने बताया कि उसकी शादी अगस्त, 2018 में गौरव नागपाल निवासी केसर बाग, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश के साथ हुई थी। यह हम दोनों की ही दूसरी शादी थी। ममता ने बताया कि मेरे परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक शादी की थी। लेकिन गौरव का परिवार फाइव स्टार होटल में शादी करने की जिद कर रहा था, इस बात से सास ससुर नाराज थे। इस बात को लेकर लंबे समय तक कहासुनी होती रहती थी। इसके कुछ समय बाद ही उसका पति और सास-ससुर दहेज लेकर आने के लिए कहने लगे। उसके मना करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट भी शुरू कर दी थी। महिला ने बताया कि उसके पति ने पांच लाख रुपये की मांग की तो मेरे माता-पिता ने अपनी बेटी का घर बसाने के लिए मुश्किल से साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए।
लेकिन इसके बाद भी सुसराल वालों का अत्याचार खत्म नहीं हुआ और कुछ समय बाद उन्होंने उसके साथ दोबारा मारपीट शुरू कर दी। इससे तंग आकर ममता ने इस मामले की शिकायत वुमन सैल और एसएसपी मोहाली को दे दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंधी थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी हरभेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति गौरव नागपाल, सास कमलेश कुमारी और ससुर सुरेश कुमार निवासी केसर बाग कॉलोनी, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें