फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला से 10 लाख की ठगी के आरोप में बिल्डर पर केस दर्ज

Fri, 17 Mar 2023 01:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से 10 लाख की ठगी के आरोप में बिल्डर पर केस दर्ज
विज्ञापन


रीयलम बिल्डर के औरा एवेन्यू खानपुर में फ्लैट खरीदने के लिए दी थी रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सदर पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एक बिल्डर के खिलाफ एक महिला से 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि सेक्टर-115 लांडरां निवासी एक महिला दुलारी मनोहर ने रीयलम बिल्डर के मालिक अरविंद विज से औरा एवेन्यू खानपुर में एक फ्लैट खरीदने के लिए पहले दो लाख रुपये दिए थे और कुछ दिन बाद 10 लाख रुपये और दिए थे।
विज्ञापन

अरविंद विज ने फ्लैट नंबर 114 दुलारी मनोहर के नाम से बुक कर दिया था। एग्रीमेंट के अनुसार 25 दिसंबर 2021 को महिला को इस फ्लैट का कब्जा मिलना था। शिकायतकर्ता महिला जब तय तारीख पर वहां फ्लैट लेने गई तो कंपनी के मालिक ने बताया कि अरविंद विज ने सिर्फ दो लाख रुपये उसके नाम से जमा करवा रखे हैं। बाकी के 10 लाख रुपये उसके पास ही है। शिकायतकर्ता महिला दुलारी मनोहर बार बार अरविंद विज से अपने 10 लाख रुपये लौटाने की मांग करती रही और इस बारे में एक शिकायत फेस 1 मोहाली पुलिस स्टेशन में भी दी। यहां अरविंद विज ने समझौता करते हुए 10 लाख रुपये वापिस लौटाने का वादा किया परंतु उसने रुपये वापस नहीं लौटाए। हारकर महिला दुलारी ने अपनी शिकायत एसएसपी मोहाली को दी। इसकी जांच करवाने के बाद एसएसपी ने खरड़ सदर पुलिस को अरविंद विज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। खरड़ सदर पुलिस ने अरविंद विज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें