फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 15 वर्षीय नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने गांव भूड्डा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी 15 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान फरमान निवासी बेलारी, मुरादाबाद यूपी के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस को शिकायत में 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के पिता ने बताया कि वह संभलपुर यूपी का रहने वाला है और परिवार समेत यहीं रहकर मेहनत मजदूरी करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी वीआईपी रोड पर घरों में काम करती है, 11 दिसंबर को वह काम पर गई थी और फिर वापस नहीं लौटी। हमने आसपास व रिश्तेदारी में उसकी की लेकिन नहीं मिली। किसी से पता चला कि रमन नामक युवक उनकी बेटी को मिलने आता था। वह ही उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। इसके खिलाफ थाना जीरकपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें