फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार, मोबाइल फोन और नकदी छीनने के आरोप में 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़ पुलिस ने एक कार, दो मोबाइल फोन, नकदी व अन्य दस्तावेज छीनने के आरोप में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना बनूड़ के प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि अंकित कुमार पुत्र तारकेश्वर निवासी जिंदल कॉलोनी हिसार हरियाणा ने इस संबंध में शिकायत दी थी। अंकित ने बताया कि वह रविवार रात करीब एक बजे अपनी वेरना कार (एचआर 49 ओ 5460) में राजपुरा से बनूड़ की तरफ आ रहा था। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नीलम अस्पताल के सामने पहुंचा, तो पीछे से एक कार (पीबी 11 डीबी 411) आई। उसने चालक व दो अन्य युवक बैठे थे। उन लोगों ने मेरी कार के आगे अपनी कार लगा दी। उन्होंने हथियार दिखाकर मुझसे मेरी वेरना कार एचआर, दो मोबाइल फोन और पर्स जिसमें 2500 रुपए नकदी व अन्य दस्तावेज थे छीनकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें