जीरकपुर। पुलिस ने एक नाबालिग को ले जाने के आरोप में एक युवक खिलाफ धारा 363 व 366 ए के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अंकित निवासी लोहगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में नाबालिग के भाई ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन 24 फरवरी को घर से कहीं चली गई थी, जो शाम तक घर नहीं आई तो उन्होंने आसपास काफी तलाश की। लेकिन वह कहीं नहीं मिली, जिसकी उन्होंने अपने रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इस दौरान उन्हें पता चला कि लोहगढ़ का रहने वाला अंकित नाम का युवक उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। जिसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अंकित नाबालिग की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।