फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फूड डिलीवरी बॉय से बाइक लूटने पर चार लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी पुलिस ने वीआर मॉल के पीछे फूड डिलीवरी बॉय से बाइक लूटने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित अजय कुमार फतेहाबाद, हरियाणा का निवासी है और वर्तमान में बलौंगी स्थित पीजी में रह रहा है। उसने हाल ही में बाइक खरीदी थी, जिसका रजिस्ट्रेशन और स्थायी नंबर भी नहीं मिला है। बलौंगी पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फूड डिलीवरी बॉय का काम करने वाले अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम वह बाइक पर पंजाब स्ट्रीट से शिवालिक सिटी के लिए फूड डिलीवरी करने के लिए निकला था। जब वह मॉल के पीछे के गेट के पास पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसका पीछा किया और बाइक से धक्का दे दिया। इनमें से एक ने हेलमेट से मारा जबकि दूसरे ने तलवार से धमकाया। फिर बाइक छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें