फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में कारोना से तीन की जान गई, 1084 लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में रविवार को कोरोना महामारी से तीन लोगों की जान चली गई और 1084 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चौबीस घंटों में 1827 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। इसके बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 8112 हो गई है। जिले में अभी तक 87654 लोग कोरोना पॉजिटिव होकर बीमार हो चुके हैं, इनमें से 78434 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1108 लोग संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। रविवार को आए मामलों में मोहाली से 469, ढकोली से 246, खरड़ से 181, डेराबस्सी से 79, घड़ूआं से 53, बनूड़ से 13 और कुराली से 3 केस शामिल हैं। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। वहीं, मृतकों में खरड़ के दो और एक मोहाली का रहने वाला था। यह दोनों जो दिल और किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें