फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नेशनल हाईवे पर खड़ी कार में भीषण आग, दो भाई बचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर देर रात एक खड़ी कार में भीषण आग लग गई। यह घटना कुआड़ी वाला मंदिर के नजदीक करीब तीन बजे हुई। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार दो भाई सुरक्षित बच गए। कार मालिक गैरी ने बताया कि घटना के समय उसका भाई हरनेक सिंह भी कार में मौजूद था। दोनों भाई फिरोजपुर के रहने वाले हैं। गैरी खरड़ में टैक्सी का काम करता है। अचानक आग लगने के बाद वह इतनी तेजी से फैली कि कार को बचाने का कोई अवसर नहीं मिला। हादसे में दोनों भाइयों को कोई चोट नहीं आई। गैरी ने बताया कि आग लगने से दो दिन पहले ही कार की बीमा पॉलिसी समाप्त हो चुकी थी। इस कारण उन्हें इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित स्तर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें