फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गोद में कुत्ता कूदने से अनियंत्रित होकर कार पलटी, सवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर-69 स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के नजदीक एक कार चालक ने स्लिप रोड पर खड़ी दो टैक्सियों समेत चार कारों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी कार पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है और कार सवार दोनों युवक सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक कार चालक तेजिंदर सिंह निवासी लखनौर अपने दोस्त की कार चला रहा था और उसका दोस्त साथ वाली सीट पर हाथों में अपना कुत्ता पकड़कर बैठा हुआ था। जिस दौरान वह दोनों सेक्टर-70 की ओर से सेक्टर-69 की मार्केट में जा रहे थे तो गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदों के नजदीक पहुंचते ही साथ बैठे दोस्त के हाथ से उसका कुत्ता अचानक कार चला रहे तेजिंदर सिंह की गोद में कूद गया। इससे उसकी कार अनियंत्रित हो गई और स्लिप रोड पर दो टैक्सी समेत चार कारों से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों कार चालक और टैक्सी चालक ललित वर्मा, विक्की संधू, अंशुमन और शुभम कुमार टक्कर लगने के बाद अपनी कार से बाहर निकले तो देखा कि टक्कर मारने वाली कार पलटी हुई है और उसमें दो युवक फंसे हैं जिन्हें उन्होंने दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। इस हादसे में दोनों को कोई चोट नहीं आई। इसके बाद पीसीआर के पुलिसकर्मी जसवंत सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने फेज-8 थाने से एसआई केसर सिंह को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और टैक्सी और कार चालक को फेज-8 थाने में ले जाया गया। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें