फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चालक की आंख लगने पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही मैरीलैंड होटल के सामने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुए हादसे में एक कार पलट गई। उसे एक बुजुर्ग महिला चला रही थी। गनीमत रही कि उसे और अन्य तीन सवारियों को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर काफी लंबा जाम लग गया। इसके बाद लोगों की मदद से कार को सीधा कर जाम खुलवाया और सवारियों को बाहर निकाला गया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक ममता शर्मा निवासी चंडीगढ़ अपने कुछ साथियों के साथ चंडीगढ़ से अंबाला की ओर जा रही थी। जब कार चालक महिला फ्लाईओवर से नीचे उतर रही थी तो अचानक उसकी आंख लग गई और उनकी कार डिवाइडर में लगे खंभे से टकराने के बाद पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कार में सवार चार सवारियों में से किसी को भी ज्यादा चोटें नहीं आईं। लोगों ने कार को सीधा कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें