देवप्रयाग (टिहरी)। केदारनाथ दर्शन कर ऋषिकेश लौट रहे चंडीगढ़ निवासी एक परिवार की कार बस अड्डे के पास अनियंत्रित होकर पुल से शांता गदेरे में जा गिरी। पुलिस ने कार सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। सभी लोग मोहाली, चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।
थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि रविवार सुबह श्रीनगर की ओर से आ रही कार बेकाबू होकर पुल से नीचे शांता गदेरे में जा गिरी। इन दिनों यहां एनएच निर्माण खंड द्वारा मोटर पुल निर्माण के लिए कटिंग किए जाने से सड़क काफी संकरी हो है। रावत ने बताया कि कार में सवार अमित कुशवाहा, उनकी पत्नी माधुरी व राज कनौजिया सही सुरक्षित हैं।