फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक्टिवा सवार महिला को कार ने मारी टक्कर, चालक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कालका चौक स्थित बिग बाजार के सामने एक एक्टिवा सवार महिला को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




यह घटना शाम करीब छह बजे हुई थी। पंचकूला सेक्टर-26 निवासी मनजीत कौर (45) अपनी ड्यूटी खत्म कर एक्टिवा से घर लौट रही थीं। बिग बाजार के सामने पीछे से आ रही कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मनजीत कौर सड़क पर गिर गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे में उनकी एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। मनजीत कौर कुछ समय के लिए बेहोश हो गई थीं। राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे किया। चालक ने अपना नाम सुशील बताया और भीड़ जमा होने पर कार लेकर फरार हो गया।



पुलिस कार्रवाई और महिला का बयान

घायल मनजीत कौर को ढकोली स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उपचार के बाद उन्होंने बलटाना पुलिस चौकी में अपना बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने पीर बाबा रोड, बलटाना निवासी सुशील पुत्र निछत्तर के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें